Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हर्राटोला मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, पिकअप चालक फरार


NBPNEWS/मोहला, 04 दिसंबर 2025
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा घटना आज सुबह ग्राम हर्राटोला के समीप मोड़ पर हुई, जहां पिकअप और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम हेरकुटुंभ निवासी प्रमोद कौरे (उम्र 25 वर्ष) अपने साथी अरुण के साथ सुबह करीब 9 बजे बाइक से मोहला की ओर जा रहा था। जैसे ही वे हर्राटोला गांव के पास मोड़ पर पहुंचे, सामने से आ रही पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में पीछे बैठे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा अरुण घायल हुआ है।
हादसे के बाद पिकअप का अज्ञात ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोहला मर्चुरी भेजा, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं, चुकी रोड़ काफी सकरी है दोनों ओर झाड़ियां है जिसकी सफाई जिम्मेदार विभाग नहीं करती है लिहाजा सामने से आने वाली गाड़ियां नहीं दिख पाती है। पुलिया भी जीर्ण शीर्ण है जिसकी रिपेयरिंग जरूरी है। जगह जगह साइन बोर्ड की भी कमी है।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक अगर हेलमेट पहने तो मौत को टाला जा सकता है। जिले में होने वाली दुर्घटनाओं से ग्रामीण सबक नहीं ले रहे है हेलमेट,फिटनेस, लाइसेंस जैसे जरूरी मानकों का उपयोग नहीं कर रहे है। शराब सेवन करने से भी दुर्घटनाएं आम सी हो गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ