जिले के युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 05 दिसंबर को युवा उत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मोहला के मिनी स्टेडियम मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर युवा प्रतिभाओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के दौरान जिले के युवा विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
सांस्कृतिक वर्ग में—
🔴लोक नृत्य
🔴पंथी नृत्य
🔴राउत नृत्य
🔴सुआ नृत्य
🔴करमा नृत्य
लोक गीत प्रतियोगिता
आयोजित की जाएंगी।
वहीं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत—
🔴वाद-विवाद
🔴कहानी लेखन
🔴कविता लेखन
🔴चित्रकला
🔴नवाचार (विज्ञान मेला)
🔴एकांकी नाटक
🔴पारंपरिक वेशभूषा
🔴रॉकबैंड प्रतियोगिता
शामिल होंगी।
युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे 04 दिसंबर 2025 तक अपना पंजीयन कार्यालय आदिवासी विकास, मोहला में कार्यालयीन समय के दौरान अनिवार्य रूप से करा लें। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का आग्रह किया है।
युवा उत्सव 2025 जिले के युवाओं को अपनी कला, ज्ञान और रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
दूसरी ओर सीमित समय में जानकारी साझा करना व फार्म भरने, कार्यक्रम होने की समय सीमा कम होने से कितने युवाओं तक यह जानकारी जाएगी । क्या इतने कम समय में कार्यक्रम सफल हो पाएगा?
0 टिप्पणियाँ