Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भर्रीटोला में नवोदय मॉक टेस्ट आयोजित, 150 बच्चों ने लिया हिस्सा — टॉप 3 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

NBPNEWS/मोहला मानपुर, 07 दिसंबर 2025। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए ग्राम भर्रीटोला में भूतपूर्व छात्रों द्वारा मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परिणाम घोषित होने के बाद टॉप 3 छात्रों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारद भूआर्य, सरपंच ग्राम पंचायत भर्रीटोला,  गुहरी राम पटेल, उपसरपंच इरागांव, तथा बी. आर. रावटे, प्राचार्य शासकीय उ.मा. विद्यालय भर्रीटोला उपस्थित रहे। इसके अलावा डामन रावटे, भुनेश्वरी भंडारी, लोकेश्वरी खरे, शिवेंद्र खरे, जागेश्वरी भूवर, कविता माझी और कीर्तन निषाद सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भूआर्य सर, गावरे सर तथा स्कूली बच्चे वालंटियर के रूप में सक्रिय रहे, जिन्होंने मॉक टेस्ट के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि यह मॉक टेस्ट भूतपूर्व छात्रों की पहल पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सभी बच्चों को आगामी 13 नवंबर को होने वाली नवोदय विद्यालय परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और मेहनत की सराहना की तथा ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ