अधिकारी–कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं तहसील साहू संघ मोहला के संयुक्त मार्गदर्शन में आज शनिवार को नवोदय विद्यालय मेगा मॉक टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन शनिवार को किया गया। यह परीक्षा मां कर्मा भवन मोहला एवं शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय मोहला में आयोजित हुई। जिले के तीनों विकासखंडों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कुल 165 बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन में पूर्व जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ सह-संयोजक नंदकुमार साहू (शिक्षक), वर्तमान जिला संगठन सचिव अर्जुन कलिहारी, तहसील अध्यक्ष मोहला जागेश्वर साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश साहू, तथा कर्मचारी प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य श्री ललित साहू, मोहन साहू, केवल साहू, शिरोत्तम साहू, गौरी शंकर साहू, शिव साहू, कौशल किशोर साहू, टेप सिंह यादव, भूपेंद्र भारद्वाज एवं समस्त शिक्षक साथियों का विशेष योगदान रहा।
टॉप 10 में दमदार प्रदर्शन
इस मेगा मॉक टेस्ट में पुलीन रावटे (पिता – श्री अनिल रावटे) ने 100 में से 86.25 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
इसके बाद झलक कवलिया, तेजस सिन्हा, अयांश वर्मा, पीयूष तराम, दीक्षा गावड़े, शशांक, मुस्कान, विद्या, वैष्णवी और कुलदीप ने टॉप 10 में स्थान बनाकर अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार देवांगन (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मोहला) शामिल हुए। अध्यक्षता जागेश्वर साहू (तहसील साहू संघ अध्यक्ष, मोहला) ने की।
विशेष अतिथि के रूप में आशीष वर्मा, गोपाल कौशिक, जितेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और अनुशासन पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया तथा साहू समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में नंदकुमार साहू ने सभी अतिथियों, शिक्षक साथियों, पालकगण एवं परीक्षार्थी बच्चों का साहू समाज की ओर से आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे शैक्षणिक आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ