Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दमदार दावेदार बने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

NBPNEWS/ मोहला, 06 अक्टूबर 2025 
जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अध्यक्ष पद को लेकर संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। आगामी मंगलवार को नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच वर्तमान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल का नाम संगठन में सबसे दमदार दावेदारों में शामिल माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया है। चुनावी समय में बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने के साथ-साथ युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का भी कार्य उन्होंने बखूबी किया है।
स्थानीय स्तर पर उनकी पकड़, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता के कारण कई वरिष्ठ कांग्रेसजन भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी मेहनत और वर्षों की संगठन निष्ठा अब रंग ला सकती है।
पार्टी के जानकारों का मानना है कि यदि उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है, तो संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल सकती है।
संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी माना कि — “जिला स्तर पर युवा नेतृत्व की आवश्यकता है, जो कार्यकर्ताओं को सक्रिय रख सके और कांग्रेस की रीति-नीति को जनमानस तक प्रभावी रूप से पहुँचा सके।”

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आलाकमान किसे यह अहम जिम्मेदारी सौंपता है — लेकिन इतना तय है कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ