Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

28 साल की सक्रिय राजनीति: सुरजीत सिंह ठाकुर बने कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

NBPNEWS/मोहला, 05 अक्टूबर 2025
जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष पद के लिए चल रही चयन प्रक्रिया में वर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
सुरजीत सिंह ठाकुर पिछले 28 वर्षों से कांग्रेस संगठन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे वर्ष 2009 में प्रथम निर्वाचित विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
जनवरी 1997 से लेकर आज तक संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए, वे वर्तमान में कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस की गतिविधियों में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती देखने को मिली है।
सूत्रों के अनुसार, जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद अध्यक्ष पद के लिए पैनल तैयार किया जाएगा, जिसे उच्च संगठन स्तर पर भेजा जाएगा।
इस पूरी प्रक्रिया का संचालन 07 अक्टूबर मंगलवार को पूर्व विधायक एवं वर्तमान राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता श्री चरण सिंह सपरा के नेतृत्व में किया जाएगा। श्री सपरा के मार्गदर्शन में जिले के कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठनात्मक एकजुटता के साथ नामों का चयन किया जाएगा।
कांग्रेसजनों के अनुसार, सुरजीत सिंह ठाकुर का लंबे समय का संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ