केंद्र सरकार द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में आयोजित आदि सेवा पखवाड़ा का जायजा लेने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर आज मोहला-मानपुर-चौकी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे।
इस दौरान उन्होंने विकासखंड मानपुर के ग्राम ख्वासफड़की में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए एवं विलेज विजन प्लान 2030 के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने आदि सेवा पखवाड़ा के दौरान ग्रामीणों की सहमति से गांवों में मूलभूत सुविधाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तैयार की गई विलेज मैप का भी अवलोकन किया।
अतिरिक्त सचिव श्री ठाकुर ने ग्राम ख्वासफड़की आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित जनजातीय लोगों से चर्चा कर उनके ग्राम की प्रमुख मांग एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विलेज विजन प्लान 2030 के निर्माण के संबंध में ग्रामीणों एवं जनजातीय लोगों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होने कहा कि ग्राम सभा का उद्देश्य सभी मिल बैठकर चर्चा कर समस्याओं का समाधान करना है। इसके साथ ही गांव के विकास के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना हैं।
अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर ने जनजातीय ग्रामीणों से उनके कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। गांव में शिक्षा का स्तर, प्रमुख फसल, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, विद्युत, रोजगार, वनाधिकार पत्रधारी एवं पेयजल उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पोषण माह के संबंध के महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को कुपोषण से बचाने हेतु गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को बेहतर आहार लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
आयोजित ग्राम सभा में जनजातीय लोगों से चर्चा करते हुए उनके मांगों एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बेहतर उपचार हेतु उप स्वास्थ्य केंद्रए सीसी रोड, एनीकट, पशु शेड जैसे विभिन्न मांगो को सामने रखा। जिसे सहमति प्रदान करते हुए ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। मौके पर उन्होंने अटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया।
साथ ही उपलब्ध सेवाओं की जानकारी लेते हुए हितग्राहियों से चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, संजय कुर्रे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, ट्राईफेड से जिला प्रभारी शांतनु सहारान सहित समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
- एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण कर किया पौध रोपण
अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर ग्राम ख्वासफड़की स्थित निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्ष एवं साइंस लैब का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने विद्यालय में पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर समुचित देखरेख सुनिश्चित करने को कहा।
दूसरी ओर ग्राम पंचायत मोहला के आश्रित ग्राम माडिंगपीडिंग में भी आदि कर्मयोगी अभियान : रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम - आदि सेवा पर्व ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिए । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र पुरामे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन, विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी सीमा ठाकुर, एस डी ओ गोरे , ग्राम पंचायत सचिव कुबेर राम, पटवारी चतुर नंदेश्वर, ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ