Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विधायक इंद्र शाह मंडावी ने किया ग्राम दौरा, नामकरण संस्कार में हुए शामिल

NBPNEWS/ मोहला /28 सितंबर 2025 
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विधायक इंद्र शाह मंडावी शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुलकोड़ो, भोजटोला, मार्री और कोरल दंड के दौरे पर पहुँचे। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।
विधायक मंडावी ने ग्राम फुलकोड़ो, भोजटोला और मार्री में कार्यकर्ताओं से विशेष रूप से भेंट की। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि रविवार को इन गांवों में जस-झांकी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। विधायक ने आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयारियों का निरीक्षण किया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही विधायक मंडावी ग्राम कोरल दंड भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने चिम्मन मंडावी के घर आयोजित नामकरण संस्कार में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने नवजात शिशु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
विधायक निवास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दौरा शनिवार की शाम तक जारी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ