थाना-चिल्हाटी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 102 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1 लाख 4 सौ रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल और एसडीओपी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा
दिनांक 28 सितम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी 1. नवेल सिंह गोटा (30 वर्ष) पिता चमार सिंह, 2. राहुल गोटा (21 वर्ष) पिता लक्ष्मण गोटा, दोनों निवासी मुलेटीपदीकसा, थाना कोरची, जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) को पकड़ा।
बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, क्रमांक CG 08 U 6259) पर रखे बोरे और बैग से विभिन्न पैकेटों में रखी गई कुल 102 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 20,400 रुपये) और मोटरसाइकिल (कीमत 80,000 रुपये) जब्त की गई।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने जब्त शराब और वाहन को गवाहों की मौजूदगी में शीलबंद कर विधिवत कब्जे में लिया।
अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि “सुध्घर जन सुरक्षित जिला अभियान” के तहत जिले में अवैध शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ