Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

छत्तीसगढ़ टीम में मोहला के दो होनहार खिलाड़ियों की एंट्री, ISCL का विनिंग प्राइज 1 करोड़ रुपये

NBPNEWS/मोहला, 18 सितंबर 2025। इंडियन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट लीग (ISCL) में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का मौका सामने आया है। आदिवासी बहुल क्षेत्र मोहला के कोर्रामटोला गांव के दो होनहार खिलाड़ी प्रवीण कुमार और लखन का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ है। दोनों ने हाल ही में आयोजित ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
गौरतलब है कि 11 सितंबर को रायपुर में ISCL के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित हुआ था। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए। चयन की प्रक्रिया में मुंबई से आए अनुभवी सेलेक्टर्स ने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस का आकलन किया और राज्यों की टीमों का गठन किया।
ISCL का विनिंग प्राइज 1 करोड़ रुपये रखा गया है, जिससे खिलाड़ियों का जोश और भी बढ़ गया है। सभी मैच बैंगलोर में खेले जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ टीम भी अपने दमखम का प्रदर्शन करेगी।
आयोजकों का कहना है कि इस लीग का मकसद देशभर के खिलाड़ियों को मंच देना है, ताकि ग्रामीण और छोटे कस्बों से आने वाली प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
मोहला से पहली बार दो खिलाड़ियों के एक साथ चयन होने से स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासी अब बेसब्री से ISCL के मैचों का इंतजार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ