NBPNEWS/मोहला । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला के गोंडवाना भवन में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदि सेवा पर्व का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनजातियों के लिये धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना एवं आदिकर्म योगि अभियान को समर्पित रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी एवं राजे लाल श्यामशाह जी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई। सहायक आयुक्त संजय कुर्रे ने कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनजाति समाज के उत्थान हेतु योजनाओं की जानकारी दी।
जिले के मास्टर ट्रेनर पंकज अंगारे और उनकी टीम ने आदिकर्म योगि अभियान के उद्देश्यों और इसकी रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के जिला संरक्षक मुकुंदी राम नायक, जिला अध्यक्ष संजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष सरजू राम राणा, जिला प्रवक्ता व संभाग स्तरीय गोंड समाज मोहला पं क्र1439/93ब्लाक अध्यक्ष रमेश हिडा़मे जी, हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष भगत भुआर्य, कंवर समाज के जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण चंद्रवंशी, गोंड समाज के प्रमुख संतलाल नेताम, पन्नालाल कुंजाम, तुकाराम साहरे, सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यशाला की प्रस्तावना सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष संजीत ठाकुर ने रखी और संचालन जिला प्रवक्ता रमेश हिडा़मे ने किया।
0 टिप्पणियाँ