Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की ओर कदम – जिले में मिसाल बना माडिंग पिडिंग धेनु स्कूल

NBPNEWS/मोहला,19 सितंबर 2025
शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माडिंग पिडिंग धेनु में शिक्षकों ने स्वप्रेरणा से मिनी साइंस लैब तैयार की। इस नवाचार का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी ने किया।
विद्यालय में इस अवसर पर आईसीटी लैब का उद्घाटन और बच्चों के लिए विशेष अध्ययन कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। अध्ययन कक्ष में गणित कॉर्नर, भूगोल कॉर्नर, इंग्लिश कॉर्नर, मुस्कान पुस्तकालय और अन्य विषयवार गतिविधियां शामिल की गई हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना और स्वाध्ययन को बढ़ावा देना है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने प्रधान पाठक प्रमेन देशलहरे, शिक्षक नरेंद्र देवांगन, अजय बंजारे, परवीन कुरैशी और वेद राम रावटे के योगदान की विशेष प्रशंसा की।
लैब के उद्घाटन अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन, बीआरसी खोमलाल वर्मा, संकुल समन्वयक मालेकर, ग्रामीण और बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ