NBPNEWS/मोहला, 23 सितंबर 2025।
मोहला के संभाग स्तरीय गोंड समाज महासभा भवन में रविवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले भवन के ताले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले ने पुलिस तक का रुख कर लिया, लेकिन समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने इसे बेबुनियाद बताते हुए आरोपों का खंडन किया।
समाज के वरिष्ठ नेताओं का खंडन
समाज के वरिष्ठ सदस्य गोपाल सिंह नेताम ने स्पष्ट किया कि लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम स्कूल कोई निजी संस्था नहीं है, बल्कि यह गोंड समाज द्वारा संचालित विद्यालय है। उन्होंने बताया कि समाज के हर घर से ₹120 चंदा एकत्र कर और यह गोंड समाज की सामुदायिक भवन है इसमें समाज के अच्छी सोच से स्कूल संचालित की जा रही है। चुकी समाज में दो विचारधारा है एक जो शिक्षा का समर्थन करता है और सन् 2022 से मोहला में संभागीय सलाह से गोंडवाना भवन में स्कूल संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा—
"यह भवन पूरी तरह सामुदायिक है। छुट्टियों में मीटिंग या कार्यक्रमों के लिए चाबी दी जाती है। पूर्व में भी शिकायतकर्ता को समय समय पर चाबी उपलब्ध कराया जाता था। थाना जाकर शिकायत करना उचित नहीं था। यह आरोप बेबुनियाद हैं। उक्त लोगों द्वारा बदनाम करने की साजिश करके विरोधाभास को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। यह समाज की एकजुटता और अखंडता पर प्रहार है।"
इसी तरह, समाज के ही सदस्य बलिराम बोगा ने भी आरोपों को गलत ठहराया। उनका कहना था कि शिकायतकर्ताओं को सीधे समाज के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए थी, न कि पुलिस में रिपोर्ट करना।
रविवार का घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को हुई बैठक में यह तय किया गया था कि 21 सितंबर को गोंडवाना भवन मोहला में नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
लेकिन रविवार को जब समाजजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो भवन का ताला बंद पाया गया। इस पर गोंड समाज महासभा के सचिव कुमार कोरेटी ने पुलिस को सूचना दी और ताला तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया।
थोड़ी देर बाद पुलिस हस्तक्षेप से चाबी उपलब्ध कराई गई और विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। इसके बाद भवन में शपथ ग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण में मौजूद रहे विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष -
विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में समाजिक भवन पर ताले का विवाद होना शर्मनाक ।
क्षेत्र के सबसे बड़े जनजातीय समुदाय में दो अलग अलग विचारधारा के फैलाने से समाज कमजोर हो गया है। लगातार विरोधाभास बढ़ता ही जा रहा है। जबकि समाज की एकजुटता को लेकर विधायक इंद्रशाह मंडावी और जिला पंचायत सदस्य नम्रता सिंह को एकजुटता के लिए सार्थक पहल की आवश्यकता है, जिससे समाज के बिखराव रुके और राजनीतीकरण न हो ।
स्कूल प्रबंधन का पक्ष
लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य रमेश अचला ने भी सफाई दी कि भवन की चाबी समय-समय पर समाज के सदस्यों को उपलब्ध कराई जाती है। शनिवार की छुट्टी के बाद चाबी संजीत ठाकुर के पास रखी जाती है, ताकि रविवार को किसी बैठक या कार्यक्रम की स्थिति में वहां से ली जा सके।
निष्कर्ष
भवन में स्कूल संचालन और समाजिक आयोजनों को लेकर दो विचारधाराएं समाज में सामने आ रही हैं। कही ये समाज को बदनाम करने की साजिश तो नहीं, जबकि पूर्व में समय समय में भवन कार्यक्रम हेतु उपलब्ध रहा है। इससे समाज में एकजुटता कम बिखराव ज्यादा होगा। क्षेत्र के बड़े बड़े जनप्रतिनिधि और नेता कब समाज को एकजुट करने में पहल करेंगे या मात्र राजनीति रोटी सेकने के लिए समाज के बिखराव में अड़े रहेंगे ।
0 टिप्पणियाँ