स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखण्डों के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जेरियाट्रिक मेगा कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कैंप के दौरान रक्तचाप, शुगर जांच, नेत्र परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई। मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने चलने-फिरने में असमर्थ माताओं को वॉकर, जरूरतमंद बुजुर्गों को वॉकिंग स्टिक प्रदान की और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा ठाकुर, डीपीएम डॉ. राकेश वर्मा, बीईटीओ श्री नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस जेरियाट्रिक कैंप का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल, उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।
ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले बुजुर्ग नागरिकों को न केवल प्रत्यक्ष स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर भी मिलता है।
#nbpnews
#mohlanews
#manpurnews
#स्वस्थनारीसशक्तपरिवार
#जेरियाट्रिककैंप
#मोहलाखबरें
#स्वास्थ्यविभाग
#वरिष्ठनागरिक
#बुजुर्गोंकीसेवा
#आयुष्मानभारत
#वयवंदनकार्ड
#फ्रीहेल्थचेकअप
#ग्रामीणस्वास्थ्य
#नम्रतासिंह
#मोहलामानपुरअंबागढ़
#HealthCamp
#SeniorCitizenCare
#AyushmanBharat
0 टिप्पणियाँ