मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में संचालित सेजेस विद्यालयों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2025, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?
अभ्यर्थी अधिक जानकारी, रिक्त पदों का विवरण, योग्यता, नियम एवं शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट
और वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
साथ ही विज्ञापन की छायाप्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।
#सेजे_विद्यालय_भर्ती_2025
#मोहला_मानपुर_अंबागढ़चौकी_जॉब्स
#शैक्षणिक_पद_भर्ती_2025
#गैर-शैक्षणिक_पद_रिक्तियां
#जिला_शिक्षा_अधिकारी_मोहला_भर्ती
#Sages_School_Vacancy_2025
0 टिप्पणियाँ