कार्यक्रम की शुरुआत में लोक कलाकारों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर संदेश दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने प्रतिभागियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, डिप्टी कलेक्टर डी.आर. ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. कोसरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा शिक्षकीय वर्ग भी उपस्थित रहा।
विजेताओं को मिला सम्मान
मैराथन के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम पाँच प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग – प्रथम: युगल कुमार, द्वितीय: कामता प्रसाद, तृतीय: मानसिंग, चतुर्थ: प्रभात सेवाराम, पाँचवां: हेमराज।
बालिका वर्ग – प्रथम: याचना पिस्दा, द्वितीय: रुसालि कश्यप, तृतीय: तरुणा नेताम, चतुर्थ: मंजू उइके, पाँचवीं: सोनिका जुरेशिया।
सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूकता का संदेश दिया गया।
0 टिप्पणियाँ