Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबागढ़ चौकी में विकास की सौगात: सीसी रोड और प्रतीक्षालय निर्माण की शुरुआत

NBPNEWS/अंबागढ़ चौकी, 11 सितंबर 2025। अंबागढ़ चौकी विकासखंड में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने विधायक निधि से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्राम मोहड़ में किचन शेड, ग्राम मचांदुर में यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम भनसुला में सीसी रोड तथा ग्राम बिहरीकला में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भूमिपूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें ग्राम पटेल खम्मन जुरेशिया, सरपंच हमेश्वरी मंडावी, किशन कुंजाम, कुमारी जुरेशिया, खेमलाल साहू, पवन तुलावी, सुमन पटेल, राजेश्वर जुरेशिया, किशोर जुरेशिया, लता साव, सुजाता कुंजाम, संतराम कोरेटी, दिनेश शाह मंडावी, पन्ना मेश्राम, विमल साहू, राजकुमार ध्रुव, देवानंद कौशिक, रामेंद्र भुआर्य, पवन खोबरागड़े, बुधराम पंडरोई, भास्कर ठाकुर सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
सिरलगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह

सिरलगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सिरलगढ़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
विधायक इंद्रशाह मंडावी ने शिक्षकों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षक समाज को नई दिशा देने वाले होते हैं, वे बच्चों को शिखर पर ले जाने वाली सीढ़ी की तरह हैं।”
समारोह में संकुल प्राचार्य जितेंद्र साव, संध्या साहू, नीलकंठ कोमरे, रश्मि ठाकुर, महामती चंद्रवंशी, कैलाश कश्यप, नंदकुमार अमरिया, जीवन कश्यप, आनंद चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ