Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

 

30 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, MSME की वित्तीय सहायता, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बाजार तक पहुंच की दी जानकारी

NBP NEWS / डोंगरगढ़ | 15 सितंबर  2026

राजनांदगांव। RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) आज दिनांक 14 अगस्त 2026 योजना के तहत भावसर फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक भवन, डोंगरगढ़ में जिला स्तरीय एक दिवसीय उद्यमिता विकास संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को बढ़ावा देने के साथ उद्यमिता के प्रति युवाओं एवं प्रतिभागियों को जागरूक करना और उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देना रहा।

RAMP योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त प्रयास के तहत संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका प्रमुख उद्देश्य MSMEs की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार तक पहुंच को बढ़ावा देना तथा उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ श्री अतुल सिंह ने प्रतिभागियों को RAMP योजना के उद्देश्यों एवं लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उद्यमिता विकास और MSME क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के साथ-साथ व्यवसाय शुरू करने एवं उसे आगे बढ़ाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

प्रशिक्षण के दौरान MSME के तहत उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बाजार तक पहुंच, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को उन्मुखीकरण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने उद्यमिता से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त करने के साथ प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासाओं और सवालों को भी विशेषज्ञ के समक्ष रखा।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों से सहमति भी प्राप्त की गई। श्री अतुल सिंह ने आगामी प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं उससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंत में प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक रूप से समापन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को MSME क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ