Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला में युवक ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

NBP NEWS/ मोहला, 13 सितंबर 
जिला मुख्यालय मोहला के आवास पारा में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 26 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पुनीत राम मरकाम (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने घर के बरामदे में छप्पर की कड़ (कांड़) से नायलॉन की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शाम को हुआ था विवाद

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले पुनीत राम मरकाम के तेलीटोला क्षेत्र में नशे की हालत में कुछ ग्रामीणों के साथ बहस और विवाद होने की बात सामने आई है। इसके बाद वह अपने घर आवास पारा पहुंचा, जहां कथित तौर पर पति-पत्नी के बीच भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

बताया जा रहा है कि इन घटनाओं के कुछ समय बाद पुनीत ने अपने घर में फांसी लगा ली। आने जाने वालों को लग रहा था, मानो पुनीत अपने घर के परिसर पर खड़ा हुआ है, लेकिन लंबे समय तक एक जैसे खड़े होने पर आस पास के लोगों ने करीब से जाकर देखा जो नायलॉन की रस्सी से झूल रहा था। हालांकि, विवाद और आत्महत्या के बीच किसी सीधे संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ