मोहला। जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल परिसर की नाली के अंदर एक महिला का शव मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे नाली निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने नाली के अंदर महिला को पड़े हुए देखा। महिला पीठ के बल मृत अवस्था में थी। उसके सिर में चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। मजदूर विष्णु साहू ने बताया कि सारे मजदूर अस्पताल परिसर के अंदर भवन में रहते हैं। जंहा मौत उसके बगल में रात्रि दस बजे मुख्य दरवाजा को बंद किया गया था। सुबह काम के दौरान महिला मृतिका को नाली में देखा गया।
मृतका की पहचान लक्ष्मी निषाद, निवासी मरारपारा मोहला के रूप में बताई जा रही है। महिला के दो छोटे बेटियां और एक बड़ा शादी शुदा लड़का हैं जो कि राजनांदगांव में रहता है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नाली से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी संदीप टोप्पो ने बताया कि मृतिका की शिनाख्ती हो चुकी है, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत किन कारणों से हुई है जानकारी मिलेगी।
साथ ही पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है।
महिला नाली में कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0 टिप्पणियाँ