मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत कहडबरी से भानुप्रतापपुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर NBP NEWS द्वारा करीब एक सप्ताह पहले प्रमुखता से खबर प्रसारित की गई थी। खबर के माध्यम से सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों, उखड़ी सड़क और गड्ढों के कारण हो रहे एक्सीडेंट, इससे वाहन चालकों व राहगीरों को हो रही परेशानियों को सामने लाया गया था।
खबर प्रसारित होने के बाद अब इसका असर जमीन पर दिखाई देने लगा है। सड़क की बदहाली को लेकर विभाग ने संज्ञान लिया है और मार्ग पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया जा रहा है। इससे लंबे समय से परेशानी झेल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
ईई ने कहा—गड्ढे भरने का काम जारी, जल्द होगा पेचवर्क
इस मामले में ईई रितु खरे ने बताया कि NBP NEWS की खबर का संज्ञान लेकर सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है।
इससे राहगीरों को आवाजाही में सहूलियत होगी। गड्ढे भरने से सड़क पर पैच होगा।
विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद है कि सड़क की स्थिति में जल्द सुधार होगा और आवागमन पहले की तुलना में सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।
जिले को कांकेर से जोड़ता है महत्वपूर्ण मार्ग
कहडबरी-भानुप्रतापपुर मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह मार्ग मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले को उत्तर बस्तर कांकेर जिले से जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, कर्मचारी, व्यापारी और अन्य लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं।
लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढे और उखड़ी सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो गई थी। ऐसे में मरम्मत कार्य शुरू होना लोगों के लिए राहत की खबर है।
NBP NEWS ने उठाई जनता की आवाज, विभाग ने लिया संज्ञान
करीब एक सप्ताह पहले NBP NEWS ने सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। अब विभाग की ओर से गड्ढे भरने का काम शुरू होने के बाद इसे NBP NEWS की खबर का असर माना जा रहा है।
हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल पेचवर्क की गुणवत्ता और उसके टिकाऊपन का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ गड्ढे भरने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि कुछ ही समय बाद सड़क फिर से बदहाल न हो।
जनता की आवाज उठी, विभाग ने संज्ञान लिया
एक सप्ताह पहले सामने आई जनता की समस्या पर विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू होना निश्चित रूप से राहत की बात है। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि पेचवर्क का काम कितनी गुणवत्ता के साथ और कितने टिकाऊ तरीके से कराया जाता है।
NBP NEWS ने जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाया, विभाग ने संज्ञान लिया और अब सड़क पर राहत का काम शुरू हो गया है।
0 टिप्पणियाँ