Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबागढ़ चौकी में विहिप–बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, राजकुमार साहू बने ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष

NBP NEWS / अंबागढ़ चौकी | 30 अगस्त 2026

अंबागढ़ चौकी स्थित साहू धर्मशाला में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल, जिला अंबागढ़ चौकी की ओर से जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, कार्यकर्ता निर्माण, अनुशासन, संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों और सामाजिक समरसता सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख नंदू राम साहू, प्रांत विधि प्रमुख अरुण गुप्ता, प्रांत विमर्श प्रमुख श्रीनाथ गुप्ता एवं विभाग सहमंत्री प्रशांत दूबे के मार्गदर्शन में हुआ। गुरुदयाल साहू विश्व हिंदू परिषद कोषाध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, गौ सेवा तथा समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर एवं ग्रामीण प्रखंड के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अंबागढ़ चौकी नगर प्रखंड से नगर अध्यक्ष मन्नू लाल शांडिल्य, नगर उपाध्यक्ष सुखनंदन यादव, नगर मंत्री दीपचंद रजक, नगर सह मंत्री नितिन गिरी गोस्वामी, नगर सेवा प्रमुख काशी यादव, नगर प्रखंड संयोजक मिथिल मंडावी, सहसंयोजक अंकित यादव, गौ रक्षा प्रमुख काशी खंडेलवाल, नगर सुरक्षा प्रमुख नवदीप ठलाल एवं नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख डोमन रजक उपस्थित रहे।

ग्रामीण प्रखंड से संयोजक चित्रेश यादव, सत्संग प्रमुख देवेंद्र सिन्हा, सहसंयोजक जितेंद्र पटेल एवं गौ सेवा प्रमुख पूनाराम पटेल ने सहभागिता की। वहीं खंड स्तर से सहसंयोजक संजय पावले, खंड गौ सेवा प्रमुख अजय पटेल एवं खंड सत्संग प्रमुख भानु राम भारद्वाज भी प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।

राजकुमार साहू को ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत नए दायित्व की घोषणा भी की गई। अंबागढ़ चौकी ग्रामीण प्रखंड से राजकुमार साहू को ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवीन दायित्व मिलने के बाद संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर कार्य करने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प भी लिया।

आरएसएस संघ चालक ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अंबागढ़ चौकी के संघ चालक लोकेश्वर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन, अनुशासन, सेवा एवं समाज के प्रति दायित्वों को निष्ठा के साथ निभाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, सेवा कार्यों को गति देने और समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को अधिक सशक्त, अनुशासित एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ