Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला ब्लॉक के शासकीय स्कूल ने रचा कीर्तिमान, अब तक 75 विद्यार्थियों का हो चुका चयन


NBP NEWS/ मोहला/ प्रवेश कुमार, 05 सितंबर
मोहला ब्लॉक के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला डुमरटोला और कोचिंग क्लास डुमरटोला ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सत्र 2025-26 में विद्यालय के 6 विद्यार्थियों का चयन NMMSE एवं प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। इस सफलता के साथ विद्यालय से अब तक कुल 75 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से हो चुका है।

चयनित विद्यार्थियों में साक्षी देवांगन का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर, छत्रपाल का जगदलपुर, हरीश का कांकेर तथा मिथलेश का राजनांदगांव के लिए हुआ है। वहीं लक्ष कुमार और लक्ष कोरेती का चयन NMMSE के लिए हुआ है।

विद्यालय की इस लगातार सफलता ने क्षेत्र में शासकीय शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई पहचान दी है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में विद्यालय एवं कोचिंग से जुड़े शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षक राकेश कुमार देवांगन को दिया जा रहा है। वे नियमित शाला समय के बाद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार मार्गदर्शन करते हैं।

डुमरटोला विद्यालय की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे मोहला ब्लॉक के लिए गौरव का विषय है। लगातार बढ़ते चयन के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि उचित मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भी बड़े शैक्षणिक अवसरों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ