Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

45 दिन का इंतजार खत्म! अब सिर्फ 25 दिन में बुक होगा LPG Cylinder : ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

NBP NEWS/ नई दिल्ली, 08 सितंबर 2026
ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने 7 सितंबर 2026, सोमवार को ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए घरेलू LPG सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के बीच निर्धारित अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है।

मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब ग्रामीण उपभोक्ता पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद दोबारा घरेलू LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से उन ग्रामीण परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनमें LPG की खपत अपेक्षाकृत अधिक होती है।

पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान बढ़ाया गया था अंतराल

दरअसल, पश्चिम एशिया में संघर्ष के चरम दौर के दौरान LPG की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर दबाव बढ़ा था। उस समय घरेलू LPG सिलेंडरों की आपूर्ति को व्यवस्थित बनाए रखने और उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए दो बुकिंग के बीच का अंतराल बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया था।

अब परिस्थितियों में सुधार के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस अवधि को कम करने का फैसला लिया है। 45 दिन की जगह अब 25 दिन का अंतराल लागू होगा।

ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा फायदा

इस निर्णय से ग्रामीण जिला मोहला मानपुर अं चौकी के क्षेत्रों में LPG सिलेंडर की नियमित जरूरत वाले परिवारों को सीधे तौर पर फायदा मिलने की उम्मीद है। 25 दिन के अंतराल के बाद सिलेंडर बुक करने की सुविधा मिलने से उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों ने खुशी जताई।

सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस की उपलब्धता और बुकिंग प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ