Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विश्व आदिवासी दिवस पर मोहला में होगा भव्य आयोजन, आज 9 अगस्त को गोंडवाना भवन में जुटेगा आदिवासी समाज

NBP NEWS/ मोहला, 09 अगस्त 2026। 
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा आज 9 अगस्त 2026, रविवार को जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के लिए जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, आयोजन गोड़वाना भवन, मोहला में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में आदिम संस्कृति देवी देवताओं व पूर्वजों के पूजा के साथ शुरुआत होगी। मंचस्त और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विश्व आदिवासी दिवस और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। विशेष रूप से आदिवासी अपने अलग अलग परिधान में पहुंचेंगे।

प्रतिवर्ष की भांति कार्यक्रम स्थल से हजारों आदिवासी रैली - मांदर के थाप के साथ निकलेगी जिसमें आदिवासी अपने सांस्कृतिक वेशभूषा के साथ निकलेंगे । रैली गोंडवाना भवन से निकलकर लाल श्याम शाह बस स्टैंड पहुंचकर महाराज का पूजा अर्चना करेगी तत्पश्चात रैली जय स्तंभ चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी जहां विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंप कर रैली वापिस गोंडवाना भवन पहुंचेगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है। आमंत्रण पत्र में “एक तीर, एक कमान—सर्व आदिवासी एक समान” का संदेश भी दिया गया है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ