Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भाजपा संगठन में सुमित शर्मा की बड़ी जिम्मेदारी, गोटाटोला मंडल के संयोजक नियुक्त

NBP NEWS/ मोहला, 07 अगस्त 
भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी जिला आईटी सेल कार्यकारणी के तहत मंडल संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में सुमित शर्मा को गोटाटोला मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी सूची में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके संगठनात्मक कार्यों और सक्रिय भूमिका पर भरोसा जताया गया है।

बताया जा रहा है कि डीएलपी (DLP) अभियान के दौरान सुमित शर्मा ने संगठन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया था। अभियान में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय तथा संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति को संगठन में मेहनती कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा द्वारा जारी नियुक्ति सूची में जिले के विभिन्न मंडलों के लिए संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई है। इनमें गोटाटोला मंडल के संयोजक पद पर सुमित शर्मा की नियुक्ति विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है।

संगठन को विश्वास है कि सुमित शर्मा अपने अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर गोटाटोला मंडल में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही वे बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सुमित शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। वहीं सुमित शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ