मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की मोहला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 पेटी गोवा व्हिस्की (मध्यप्रदेश निर्मित) जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 171 बल्क लीटर बताई गई है।
इसी क्रम में 27 जुलाई 2026 को थाना मोहला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरसुर में एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक गुनेश निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।
पुलिस टीम ने ग्राम देवरसुर स्थित घनश्याम निषाद के खेत-बाड़ी में बने मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 19 पेटी गोवा व्हिस्की शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 1950 पौवा, जिसकी मात्रा 171 बल्क लीटर है, गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी घनश्याम निषाद (42 वर्ष), पिता मेहतेरु निषाद, निवासी ग्राम देवरसुर, थाना मोहला को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप टोप्पो के नेतृत्व में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुनेश निषाद, पूर्णानंद मसीहा, प्रशिक्षण उपनिरीक्षक अश्वनी कश्यप, प्रधान आरक्षक जयलाल भास्कर, बलियार कड़ियाम, आरक्षक वृंदा पाटिल, दिलेश्वर भास्कर, थामेंद्र साहू तथा महिला आरक्षक प्रभा साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मोहला पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#Mohla #MohlaPolice #Chhattisgarh #NBPNEWS #BreakingNews #IllegalLiquor #LiquorSeized #CrimeNews #PoliceAction #Devarsur #ExciseAct #GoaWhisky #CGPolice #MohlaManpurAmbagarhChowki #LatestNews #HindiNews #CrimeUpdate #ChhattisgarhNews #NewsUpdate #SatyKiAawaz
0 टिप्पणियाँ