Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मुख्यधारा में लौट चुकी ₹1 लाख की इनामी महिला नक्सली, मिली ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि | NBP NEWS

NBP NEWS/ मोहला /17 जुलाई 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुकी एक महिला नक्सली को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह ने टेटकी उर्फ उर्मिला गावड़े, जो रावघाट एल.ओ.एस. की सदस्या रही है, को यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

पुलिस के अनुसार, टेटकी उर्फ उर्मिला गावड़े पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। उसने माओवादी संगठन की विचारधारा से मोहभंग, संगठन में उपेक्षा, आंतरिक मतभेद तथा ग्रामीण एवं आदिवासी नागरिकों पर हो रहे कथित अत्याचारों से आहत होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रयास" और जनसंपर्क अभियान से प्रभावित होकर उसने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह ने कहा कि राज्य शासन की पुनर्वास नीति का उद्देश्य भटके हुए युवाओं एवं नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने आत्मसमर्पित महिला नक्सली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वासन दिया कि पुनर्वास योजना के तहत नियमानुसार उपलब्ध सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।

#MohlaNews #NaxalNews #OperationPrayas #ChhattisgarhNews #MohlaManpurAmbagarhChowki #BreakingNews #SSPYPsingh #SurrenderPolicy #RehabilitationPolicy #NBPNEWS #LatestNews #CGNews #NaxalSurrender #IndiaNews #HindiNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ