कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत मोहला-मानपुर-अं चौकी के साथ-साथ राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए स्वीकृत कुल 332 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 15 मई 2026 से 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ नर्स के 143 पद, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 55 पद, एएनएम के 32 पद सहित फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट तथा चतुर्थ श्रेणी के आया और कुक जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन करना होगा। इसके बाद प्राप्त आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल
NHM भर्ती पोर्टल
पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन में दिए गए QR Code को स्कैन कर आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50 रुपये तथा अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
आवेदन पत्र पूर्ण करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर स्व-हस्ताक्षरित प्रति अपलोड करना आवश्यक होगा। ऐसा नहीं करने पर आवेदन निरस्त माना जाएगा।
भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा प्रबंधकीय पदों के लिए 64 वर्ष तथा चिकित्सकीय पदों के लिए 70 वर्ष तय की गई है।
यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधारित होगी और प्रारंभिक अवधि 31 मार्च 2027 तक के लिए रहेगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर संविदा अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।
चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों को 60 से 85 प्रतिशत तक वेटेज दिया जाएगा। इसके अलावा अनुभव अंक तथा कौशल एवं लिखित परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में कम से कम 6 माह तक सेवा देने वाले अस्थायी कर्मियों को 10 बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।
भर्ती से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय जिला कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति का मान्य होगा। अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित नवीन जानकारी एवं परिणामों के लिए
राजनांदगांव जिला वेबसाइट
0 टिप्पणियाँ