Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

₹18,500 फिक्स वेतन के साथ नौकरी का मौका! वन विभाग की पहल, युवाओं का उज्ज्वल कल- मानपुर चलो

बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा मौका: वन विभाग और L&T की पहल, प्रशिक्षण के बाद मिलेगी ₹18,500 प्रतिमाह नौकरी

NBP NEWS | मोहला | 26 मई 2026

जिला वनमंडल मोहला द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वन विभाग एवं एल एंड टी (L&T) कंपनी के सहयोग से युवकों के लिए विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

वनमंडलाधिकारी कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले जेएफएम (JFM) सदस्यों एवं गांवों के ऐसे युवक जो रोजगार की तलाश में हैं या बाहर जाकर कार्य करना चाहते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा प्रशिक्षण अवधि दो माह निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने एवं प्रशिक्षण की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित युवकों को न्यूनतम ₹18,500 प्रतिमाह फिक्स इन हैंड वेतन के साथ कंपनी नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

वन विभाग ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बेरोजगारी से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। विभाग द्वारा इसे युवाओं के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण पहल बताया गया है।

28 मई गुरुवार को अनिवार्य रूप से पहुंचे

इच्छुक युवक 28 मई 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे मानपुर स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय (जनपद पंचायत कार्यालय के सामने) पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं। विभाग ने युवकों से समय पर पहुंचने एवं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

प्रशिक्षण हेतु निर्धारित योग्यताएं

⭕न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – 5वीं पास

⭕आयु सीमा – 18 से 34 वर्ष

⭕न्यूनतम वजन – 45 किलोग्राम

⭕न्यूनतम ऊंचाई – 5 फीट 2 इंच


प्रशिक्षण के ट्रेड

⭕फॉर्मवर्क कारपेंटर

⭕बार बेंडर

⭕स्कैफ फोल्डिंग

⭕एडवांस मेसनरी


आवश्यक दस्तावेज

⭕अपडेटेड आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक सहित)

⭕अंकसूची

⭕पैन कार्ड

⭕राष्ट्रीयकृत बैंक खाता


वनमंडलाधिकारी मोहला दिनेश पटेल ने सभी परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र एवं इच्छुक युवकों की जानकारी तत्काल तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर चयन एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी की जा सके।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशिक्षण केवल युवकों के लिए आयोजित किया जा रहा है तथा प्रशिक्षणार्थियों का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ