Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

माहामाया डोगरी में भड़की आग, युवाओं की टोली ने बचाया जंगल

NBP NEWS/ मोहला, 03 अप्रैल 2026।
ग्राम पंचायत गोटाटोला के आश्रित ग्राम बांधाटोला में गुरुवार शाम एक बड़ी वन आपदा टल गई, जब माहामाया मंदिर डोगरी क्षेत्र में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। यह घटना शाम लगभग 5 बजे की है, जब अचानक जंगल में आग भड़क उठी और तेजी से फैलने लगी।
सूचना मिलते ही "नव जागृति युवा मंडल" एवं पर्यावरण एवं व वन संरक्षण टीम के सदस्य तत्काल सक्रिय हुए और बिना समय गंवाए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचकर टीम ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की लपटें तेजी से जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले रही थीं, लेकिन युवाओं की सतर्कता और कड़ी मेहनत से लगभग एक घंटे के भीतर, शाम करीब 6 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
बताया गया कि यह जंगल ग्राम बांधाटोला और डोगरीटोला के बीच स्थित है, जहां आग फैलने से दोनों गांवों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। आग पर नियंत्रण की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
टीम के सदस्यों ने बताया कि वे लगातार दावाग्नि नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। हाल ही में लडंगा जंगल में लगी आग को भी इसी टीम ने बुझाया था। उनका मुख्य उद्देश्य वन एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और ऐसी घटनाओं को रोकना है।
इस अभियान में प्रमुख रूप से ढालसिंग कलामे (अध्यक्ष, राजस्व एवं वन प्रबंधन समिति), गणेश कलामे (सचिव, नव जागृति युवा मंडल), किशन विश्वकर्मा (अध्यक्ष, पर्यावरण एवं वन संरक्षण टीम) सहित रुपेश कलामे, खगेश कलामे, गगन नेताम, रिहांत कलामे, आशीष टेकाम, डालेंद कलामे, महेंद्र लोहानी और डिलेश्वर नेताम सहित अन्य ग्रामीण युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे।

ग्रामीणों ने की सराहना
स्थानीय लोगों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी आपदा टल गई और जंगल के साथ-साथ गांव भी सुरक्षित रह सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ