NBP NEWS / बगीचा। 11 मार्च 2026
भारत सरकार की RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 जनवरी 2026 को क्लस्टर भवन, महादेवदाड़, बगीचा में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भावसर फाउंडेशन द्वारा किया गया।
यह योजना भारत सरकार और विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक उनकी पहुंच मजबूत करना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक रेखा चौहान ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास और MSME के लिए उपलब्ध अवसर, MSME के अंतर्गत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बाजार तक पहुंच, तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और प्रशिक्षण के अंत में आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज, व्यवसायिक योजना, टिकाऊ व्यवसाय, बाजार सर्वे तथा बाजार लिंकेज जैसे विषयों पर अपने सवाल रखे।
प्रशिक्षक रेखा चौहान ने प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का समापन किया।
0 टिप्पणियाँ