Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत भोपालपट्नम में एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

NBP NEWS/ भोपालपट्नम, 11 मार्च 2026
 भारत सरकार की RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 को ब्लॉक पंचायत, भोपालपट्नम में जिला स्तरीय एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भावसर फाउंडेशन द्वारा किया गया।

यह योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक उनकी पहुंच मजबूत करना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही MSME के प्रदर्शन को बेहतर बनाकर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक पंकज मसीह ने प्रतिभागियों को RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास के अवसर, MSME के तहत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सक्रिय रूप से सहभागिता की। प्रशिक्षण के बाद आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना, टिकाऊ व्यवसाय, बाजार सर्वे तथा बाजार लिंकेज से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे।

प्रशिक्षक पंकज मसीह ने प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ