Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

युवाओं को स्वरोजगार की दिशा: मोहला में 3 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न



NBP NEWS/मोहला, 11 मार्च 2026
 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से RAMP योजना के तहत जिला स्तरीय 3 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 फरवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक लोक शक्ति भवन, भोजटोला रोड, विकासखंड मोहला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भावसर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की उत्पादकता में वृद्धि करना, बाजार तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक रवि सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास और MSME के लिए उपलब्ध अवसर, MSME के अंतर्गत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही लघु वनोपज के प्रसंस्करण, रखरखाव और उससे संबंधित व्यवसाय की संभावनाओं पर भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक रवि सिंह ने सहभागिता आधारित पद्धति के माध्यम से प्रशिक्षण संचालित किया, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सवाल-जवाब का सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना तैयार करने की प्रक्रिया, टिकाऊ व्यवसाय के तरीके, बाजार सर्वेक्षण और बाजार लिंकेज जैसे विषयों पर अपने प्रश्न रखे। प्रशिक्षक द्वारा सभी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक रवि सिंह ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में अपने व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दीं और औपचारिक रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ