Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत बिरशिंगा (लैलूंगा) में 1 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न


NBP NEWS/रायगढ़, 16 मार्च 2026
विकासखंड लैलूंगा के ग्राम बिरशिंगा स्थित सामुदायिक भवन में 18 फरवरी 2026 को भावसर फाउंडेशन द्वारा जिला स्तरीय 1 दिवसीय उद्यमिता विकास संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की उत्पादकता में वृद्धि करना, उनकी बाजार तक पहुंच को मजबूत बनाना तथा उद्यमियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। साथ ही MSME के प्रदर्शन को बेहतर बनाकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक कृष्णा कुशवाहा ने प्रतिभागियों को उद्यमिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए उपलब्ध अवसर, MSME के तहत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने के उपाय तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण तरीके से संचालित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से आगामी समय में आयोजित होने वाले 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहमति भी प्राप्त की गई। समापन अवसर पर प्रशिक्षक कृष्णा कुशवाहा ने प्रतिभागियों को भविष्य में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्हें सफल उद्यमी बनने के लिए शुभकामनाएं दीं और औपचारिक रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ