Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

NBP NEWS / रायपुर, 11 मार्च 2026

RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के तहत जिला स्तरीय 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक शंकर नगर, रायपुर में भावसर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम भारत सरकार और विश्व बैंक के संयुक्त प्रयास से संचालित RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक पहुंच को मजबूत करना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक किरण जी ने प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान निम्न विषयों पर विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया गया:

RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ

उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए अवसर

MSME के अंतर्गत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाएं

इस प्रशिक्षण में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाई। प्रशिक्षण के अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना, टिकाऊ व्यवसाय, बाजार सर्वे तथा बाजार लिंकेज जैसे विषयों पर अपने सवाल रखे।

प्रशिक्षक किरण जी ने सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देते हुए प्रतिभागियों को भविष्य में अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक रूप से समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ