Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 11 से 18 मार्च तक होगा धार्मिक कार्यक्रम

NBP NEWS/मोहला, 11 मार्च 2026
जिला मुख्यालय मोहला के वार्ड क्रमांक 06 निषाद नगर मोहला में 11 मार्च से 18 मार्च 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. सच्चिदानंद तिवारी जी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रामरतन पाल एवं समस्त पाल (धनकर) परिवार द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 8:30 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन स्थल पाल निवास, वार्ड क्रमांक 06 निषाद नगर मोहला रखा गया है। 
आयोजकों के अनुसार सात दिनों तक विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। जिसमें ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, प्रह्लाद चरित्र, श्रीराम-कृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण बाल लीला, रुक्मणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन होगा।
कथा के समापन अवसर पर 17 मार्च को चढ़ौती एवं सहस्त्रधारा स्नान तथा 18 मार्च को प्रसादी भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
आयोजक परिवार ने धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालु जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ