Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

दृष्टि कोचिंग असेम्बली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, SHRESHTA व सैनिक स्कूल परीक्षा में सफलता


NBP NEWS/मोहला, 13 मार्च 2026
क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों में सफलता हासिल की है। Drishti Coaching Assembly के लिए यह गर्व का विषय है कि संस्थान में अध्ययनरत छात्र सूर्यांश कचलामे का केंद्र सरकार द्वारा आयोजित SHRESHTA परीक्षा में चयन हुआ है।
चयनित छात्र - सूर्यांश कचलामे

जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में देशभर से लगभग 38 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें सूर्यांश कचलामे ने 497वाँ स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया है। सूर्यांश के पिता का नाम नारद कचलामे है और वे ग्राम वागीनसुर के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि सूर्यांश प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर दूर से Drishti Coaching Assembly में पढ़ाई करने आते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास ने उन्हें यह महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
इसी के साथ Drishti Coaching Assembly के चार विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। इनमें चंद्रकांत, कु. डिंपल, कु. शिवानी और अजय शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी प्रतिदिन धोबेदंड क्षेत्र से कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने आते थे।
संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने भी पिछले वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले तीन वर्षों में लगभग 14 विद्यार्थियों का चयन PRAYAS योजना में तथा 4 विद्यार्थियों का चयन एकलव्य विद्यालय में हो चुका है। इसके अलावा एक छात्रा का चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ है। विशेष रूप से संस्थान की छात्रा समृद्धि सिन्हा ने वर्ष 2024 में सैनिक स्कूल और नवोदय दोनों परीक्षाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
Drishti Coaching Assembly के संचालक सागर सिंह राजपूत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में संस्थान के और भी विद्यार्थी एकलव्य, सैनिक स्कूल, प्रयास, SHRESHTA और UTKARSH जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को समय-समय पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहला राजेंद्र देवांगन का भी मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है, जिससे छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ