Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

लाल श्याम शाह की पुण्यतिथि पर गोण्डवाना समाज का सामूहिक विवाह, दो जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

NBP NEWS/ मोहला, 13 मार्च 2026
महान आदिवासी नेता एवं पूर्व सांसद हास. लाल श्याम शाह की पुण्यतिथि के अवसर पर गोण्डवाना समाज केन्द्र सुवरबोड़ द्वारा वनांचल क्षेत्र के ग्राम उरवाही में एक दिवसीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख जनों के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दो जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पानाबरस राज के जमींदार लाल लक्ष्मेन्द्र शाह तथा क्षेत्रीय विधायक इंद्रशाह मण्डावी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र अध्यक्ष पुरण कुमोटी ने की।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जनपद पंचायत मोहला की अध्यक्ष गेंद कुंवर ठाकुर, संभागीय उपाध्यक्ष डीआर आचला, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भण्डारी, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक चन्द्रेश ठाकुर, पूर्व संभागीय सचिव कुमार राम कोरेटी, लाल सिंह सोरी, नारायण नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष पदुम सिंह तोप्पा, ब्लॉक उपाध्यक्ष नोहरू राम कुमोटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री मानसाय बोगा, श्री प्रबल सलामे, नारायण सिंह नेताम, केजूराम गोगा, राय सिंह सोरी, भाव सिंह कुमोटी, सुखराम तुलावी, समाजसेवी सुधा शाह कुंजाम, महिला प्रभाग की ब्लॉक अध्यक्ष इंदीया बाई कोमरे, युवा प्रभाग की संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. रीना कोमरे, गोंडवाना यूथ क्लब (GYC) के संरक्षक कालीदास कुंजाम, संभागीय अध्यक्ष युवा प्रभाग हेमदास मांडवी, संभागीय मीडिया प्रभारी एवं GYC जिला अध्यक्ष कॉम. योगेंद्र कुमेटी सहित अनेक समाज प्रमुख उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में गोंडवाना यूथ क्लब मोहला के सदस्य, सरपंच उरवाही चित्ररेखा चनापे, सरपंच भोजटोला बिराज बाई उइके, सरपंच संगाली रमशिला नेताम, सरपंच मड़ियानवाड़वी सुंदाय कुंदन धुर्वे, थानु राम नुरेटी, लतखारे सिंह नुरेटी, रेशम नुरेटी सहित बड़ी संख्या में गोण्डवाना समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रशाह मण्डावी ने नवविवाहित दंपत्तियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने समाज के लोगों से आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करने और संगठित होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने वनांचल क्षेत्र में इस प्रकार के अनुकरणीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए समाज के लोगों से नशापान जैसी बुराइयों से दूर रहने और बचत की आदत अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि लाल लक्ष्मेन्द्र शाह ने समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला और राजे लाल श्याम शाह की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला। वहीं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक चन्द्रेश ठाकुर ने विवाह संस्कार को सबसे पवित्र संस्कार बताते हुए नवदंपत्तियों को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन, आर्थिक सशक्तिकरण और नशापान के निषेध को आवश्यक बताते हुए जरूरतमंद लोगों और होनहार विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए व्यापार और व्यवसाय को अपनाने की भी बात कही।
कार्यक्रम में पारंपरिक गोण्डवाना रीति-रिवाजों के साथ दो जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, जिसे समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ देखा। इस आयोजन ने समाज में एकता और सामाजिक सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ