जिला मुख्यालय मोहला स्थित बौद्ध विहार सांस्कृतिक भवन में महिला सशक्तिकरण संघ द्वारा एक भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रज्ञा बौद्ध, प्रदेश अध्यक्ष पदमा मेश्राम, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदा मेश्राम एवं जिला उपाध्यक्ष हर्षिका गजभिए की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन की नई पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई, जिसमें लक्ष्मी गेडाम को अध्यक्ष, भुनेश्वरी सहारे को उपाध्यक्ष, विद्या लोनारे को महासचिव, सोनिया ठवरे को सचिव, रंजना ठवरे को कोषाध्यक्ष तथा सरिता सूर्यवंशी को संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही रूपरेखा रामटेके, अभिलाषा मेश्राम, लता मेश्राम, सुभद्रा खापर्डे, हरिता गजभिए, सुनीता मेश्राम, कविता खोबरागड़े और तृप्ति टेंभुरकर सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हैं और उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0 टिप्पणियाँ