Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने वरिष्ठ नागरिक को दिया श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक


NBP NEWS/ मोहला, 13 मार्च 2026। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत आज जनपद पंचायत मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमाटोला के 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं मांझी समाज के प्रमुख महाजन अटभैया को श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई।

यह सहायक उपकरण जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह एवं जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति के करकमलों से प्रदान किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक जीवन में सहूलियत प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

समाज कल्याण विभाग, जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा संचालित इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 में जिले के एक हजार से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया है।

विभाग द्वारा समय-समय पर शिविर और कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को काफी राहत मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ