Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण पर मानपुर में हुआ संवाद कार्यक्रम

NBP NEWS/मोहला, 16 फरवरी 2026।
शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम मानपुर (कोराचा राज) में आदिम आस्था के प्राचीन स्थलों के चिन्हांकन, प्रबंधन एवं संवर्धन विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, परंपरागत मुखियाओं एवं ग्राम प्रमुखों की व्यापक उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पानाबरष राज के मुखिया लाल लक्ष्मेंद्रशाह जी, कोराचा राज प्रमुख एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह जी, कोराचा राज भूम मांझी मनीराम तुलावी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही दिलीप वर्मा (जिला भाजपा अध्यक्ष), रमेश हिडा़मे (जिला भाजपा उपाध्यक्ष), राजेश गुजराती (जिला भाजपा कोषाध्यक्ष) एवं अंबर जोशी (जिला भाजपा मंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा 18 ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों से ग्राम ठाकुर, ग्राम बैगा/कडरी, पटेल-मांझी एवं विभिन्न ग्रामों के बुद्धिजीवीजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाल लक्ष्मेंद्रशाह जी, भोजेश शाह जी एवं दिलीप वर्मा जी ने आदिम आस्था से जुड़े प्राचीन स्थलों के संरक्षण एवं चिन्हांकन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इन स्थलों का संरक्षण न केवल सांस्कृतिक विरासत की रक्षा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है।
ग्राम ठाकुर, बैगा एवं पटेल समाज के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की और इसे आदिवासी परंपराओं एवं आस्था स्थलों के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। उपस्थित जनों ने विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित अभियान की प्रशंसा करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन राजेश गुजराती ने किया, जबकि सफल संचालन रमेश हिडा़मे द्वारा किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ