शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी स्थित मां दंतेश्वरी प्रांगण में आदिम आस्था के प्राचीन स्थलों के चिन्हांकन, प्रबंधन एवं संवर्धन विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजपरिवारों, पुजारियों एवं 22 ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों से आए ग्राम ठाकुर, बैगा, कडरी, पटेल, मांझी, कोटवार तथा बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में चौकी राज के मुखिया एवं पूर्व विधायक संसदीय सचिव संजीव शाह, पानाबरष राज के मुखिया लाल लक्ष्मेंद्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, खुर्शिटिकुल राजपरिवार से सतीषचंद्र शाह, मुड़पार राज परिवार से हेमंत शाह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मदन साहू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश गुजराती, लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष अंबर जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही मां दंतेश्वरी पुजारी सिताप सिंह, ग्राम देव पुजारी केशव सिवना, मां आमागढ़हीन पुजारी फत्तेशाय किरंगा, दाई देश फिरंतिन पुजारी मंगतू राम कुंजाम, मां दुर्गामोती पुजारी नारायण सिंह सलाम एवं वरिष्ठ नागरिक अवधेश त्रिपाठी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण यादव तथा जिला मंत्री देवनारायण कुंभकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में संजीव शाह, लाल लक्ष्मेंद्र शाह, दिलीप वर्मा एवं मदन साहू ने आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण, व्यवस्थित चिन्हांकन और उनके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं और आस्था स्थल उनकी पहचान और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं, जिनका संरक्षण आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित ठाकुर, बैगा एवं पटेल समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हो रही पहल को सराहा। साथ ही उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश हिड़ामे ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन श्री अरुण यादव द्वारा किया गया। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ