मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के दौरान औसत से कम बारिश होने के कारण सूखे की स्थिति निर्मित होने का दावा किया गया है। खेतों में फसलें सूखने की स्थिति को देखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठने लगी है। इसी सिलसिले में जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर राज्य सरकार को जिले की स्थिति से अवगत कराने और सूखाग्रस्त घोषित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।
कम बारिश से फसलों पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता
जिला पंचायत सदस्यों द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले में औसत से कम वर्षा होने के कारण सूखे जैसी स्थिति निर्मित हुई है। पत्र के अनुसार, खेतों में फसलें सूख गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की आशंका बढ़ गई है।
राज्य सरकार तक किसानों की समस्या पहुंचाने की मांग
जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए राज्य सरकार को अवगत कराया जाए। सदस्यों का कहना है कि कम बारिश के कारण प्रभावित किसानों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। ज्ञापन देने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी, लखन कलामे, सविता तिलक सोरी, रेखा कोठारी, शांति त्रिपुरे, शेश्वरी धुर्वे, और सुशीला भंडारी शामिल रहे।
किसानों को राहत मिलने की उम्मीद
जिले में कम वर्षा और फसलों को हुए नुकसान की स्थिति में सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। अब इस मांग पर प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर किसानों की नजर रहेगी।
0 टिप्पणियाँ