Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राज्य स्तरीय NSS शिविर में अरविन्द सोनवानी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व


NBP NEWS/मोहला | 23 जनवरी 2026
स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवक अरविन्द सोनवानी (पिता– फिरत राम सोनवानी) का चयन राज्य स्तरीय NSS शिविर के लिए किया गया है। अरविन्द सोनवानी 22 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय शिविर में मोहला–मानपुर–अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह राज्य स्तरीय NSS शिविर “युवा नेतृत्व के माध्यम से नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण” विषय पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदा बाजार में किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से चयनित स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे।
अरविन्द सोनवानी के चयन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी. के. जोशी, जिला संगठक मोनिका दास, कार्यक्रम अधिकारी जी. पी. चंद्रवंशी एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक हेमलाल रावटे ने अरविन्द सोनवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय प्रशासन एवं NSS इकाई ने विश्वास जताया कि अरविन्द सोनवानी शिविर के माध्यम से नशा मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक दायित्व के संदेश को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ