Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बसंत पंचमी पर देवांगन समाज ने किया मां परमेश्वरी जयंती का आयोजन

NBP NEWS/मोहला /23 जनवरी 2026
देवांगन समाज की कुलदेवी मां परमेश्वरी जयंती के अवसर पर नगर इकाई मोहला के देवांगन समाज द्वारा सामाजिक भवन में मां परमेश्वरी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसंत पंचमी के अवसर पर कुलदेवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना एवं आरती करके आए हुए स्वजातीय जनो को प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर इकाई अध्यक्ष तिलक देवांगन एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन द्वारा स्वजातीय बंधुओ को एकता के सूत्र में बांधने एवं सामाजिक समरसता बनाए रखना की अपील की।
       इस अवसर पर नगर  देवांगन समाज के रामदुलार देवांगन, शेषनारायण देवांगन, राकेश देवांगन, नरेंद्र देवांगन, खिलेश देवांगन, सुनील देवांगन, राजेंद्र कुमार देवांगन, धनसिंह देवांगन, जितेंद्र देवांगन, पीके देवांगन, उमेंद राम देवांगन एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय मां परमेश्वरी जयंती महोत्सव का आयोजन 31 जनवरी को चौकी नगर में किया जाएगा। जिसमें कलश यात्रा, पूजा अर्चना सहित अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ