राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत 22वें दिन यातायात पुलिस मोहला द्वारा जिला अस्पताल मोहला में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के साथ-साथ समाजसेवा को बढ़ावा देना रहा।
शिविर में कुल 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण (चेकअप) किया गया, जिसमें से 72 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सड़क दुर्घटनाओं में घायल जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा हेतु योगदान दिया।
यह आयोजन कलेक्टर तूलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप, थाना प्रभारी मोहला कपिल देव चंद्र, यातायात प्रभारी शेषनारायण देवांगन एवं उनकी टीम के साथ श्री फनेंद्र जैन के नेतृत्व में “अपना ब्लड बैंक रायपुर” की टीम का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, समाजसेवी संजय जैन एवं नारायण खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदाताओं को यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई तथा विभाग की ओर से हेलमेट भेंट किए गए। साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।
0 टिप्पणियाँ