Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

किसान आत्महत्या मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की 9 सदस्यीय समिति

NBP NEWS/अंबागढ़ चौकी,25 जनवरी 2026
जिले के ग्राम सोरकोड़ी निवासी किसान खेमराज साहू द्वारा आत्महत्या किए जाने की गंभीर घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति सरकारी धान खरीदी केंद्र में धान नहीं बिकने से उत्पन्न परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर तथा विधायक इंद्रशाह मंडावी के संयोजन में गठित इस समिति में कुल 9 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार, ग्रामीणों एवं सहकारी समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
समिति में शामिल सदस्य—

इंद्रशाह मंडावी (विधायक) – संयोजक
दलवीर साहू (विधायक) – सदस्य
भोलाराम साहू (विधायक) – सदस्य
कुंवर सिंह निषाद (विधायक) – सदस्य
छाया वर्मा (विधायक) – सदस्य
छन्नी साहू (पूर्व विधायक) – सदस्य
सुरजीत सिंह ठाकुर – जिला अध्यक्ष, मोहला-मानपुर
विपिन यादव – जिला अध्यक्ष, राजनांदगांव
जितेंद्र मुदलियार – शहर अध्यक्ष, राजनांदगांव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति को निर्देशित किया है कि वह घटना की वास्तविक परिस्थितियों, प्रशासनिक चूक तथा किसान की समस्याओं की गहराई से पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने इसे किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दे बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ