जनजाति समाज के मंच पर पहली बार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अं चौकी में उत्सव का माहौल
छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय का अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में बुधवार दिनांक 03 दिसंबर 2025, बुधवार को ऐतिहासिक आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का यह दौरा 14 गढ़ राज के अं चौकी जमीदारी क्षेत्र स्थित मां दंतेश्वरी की नगरी अं चौकी में आयोजित हो रहे जनजाति समाज के विशेष कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत होगा।
मुख्यमंत्री साय का जनजाति समाज के मंच पर यह पहला आधिकारिक आगमन है, जिसे लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए स्थानीय समाज, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
गांवों में पोलो, समुदायों में उमंग
कार्यक्रम के मद्देनज़र विभिन्न गांवों में पारंपरिक तरीके से पोलो (काम से छुट्टी) कर जनजातीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। क्षेत्र के सबसे बड़े समाज गोंड आदिवासी समाज ने अपील की है । इस कार्यक्रम में समाजजन उत्साहपूर्वक आयोजन में सम्मिलित हो रहे हैं तथा मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।
समाज ने दी सामूहिक उपस्थिति की अपील
संभाग स्तरीय गोंड समाज मोहला के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश हिडा़मे (पंजी क्र. 1439/93) ने समस्त सगा-जन एवं समाज के सदस्य परिवारों से कार्यक्रम में उपस्थिति देने की अपील की है।
उन्होंने कहा—
“मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी हमारे आदिवासी समाज के गौरव हैं। उनके प्रथम आगमन पर सभी सम्माननीय परिवारों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।”
0 टिप्पणियाँ