Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी 9 दिसंबर को करेंगे जिले का दौरा

NBPNEWS/मोहला, 08 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रूपसिंह मण्डावी आगामी 9 दिसंबर 2025 को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जिले में अनुसूचित जनजातियों के उत्थान, हितग्राही लाभ वितरण तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री मण्डावी प्रातः 11 बजे विश्रामगृह मानपुर में जनजातीय समाज के प्रमुखजनों से भेंट एवं संवाद करेंगे। इस दौरान वे समाज की समस्याओं, मांगों एवं योजनाओं के जमीनी प्रभावों पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में वे अनुसूचित जनजातियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, वनाधिकार एवं कौशल विकास—की विभागवार समीक्षा करेंगे।

अध्यक्ष का यह दौरा जिले में जनजातीय विकास योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ